राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद अब उम्मीदवार इसके सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को लेकर सर्च कर रहे हैं। यदि आप भी कांस्टेबल, एलडीसी (LDC), वनपाल या कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) जैसे पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए आपको इसके विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।
नीचे परीक्षा का पूरा पैटर्न और मुख्य टॉपिक्स दिए गए हैं, जिन्हें आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल की परीक्षा बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्नों पर आधारित होती है। एग्जाम पैटर्न की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
-
कुल प्रश्नों की संख्या: 150 प्रश्न
-
कुल अंक: 300 अंक (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा)
-
समय अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)
-
नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (No Negative Marking) नहीं होगी, यानी गलत उत्तर होने पर आपके अंक नहीं काटे जाएंगे।
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल नया सिलेबस 202 विषयवार
सीनियर सेकेंडरी स्तर की सीईटी परीक्षा में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
-
राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत:
प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यताएं (कालीबंगा, आहड़), प्रमुख राजवंश और उनकी उपलब्धियां, स्थापत्य कला (किले, स्मारक, महल), मेले, त्योहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, महत्वपूर्ण संत, कवि और स्वतंत्रता आंदोलन।
-
भारत और राजस्थान का भूगोल (Geography):
भारत के भौतिक स्वरूप, नदियां, बांध, वन्यजीव अभ्यारण्य। राजस्थान की जलवायु, वनस्पति, मृदा, प्रमुख नदियां, झीलें, खनिज संसाधन, जनसंख्या और प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान।
-
राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (Polity):
भारतीय संविधान की प्रकृति, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व। राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था (राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन और पंचायती राज)।
-
राजस्थान की अर्थव्यवस्था (Economy):
राजस्थान में कृषि और आर्थिक विकास, प्रमुख फसलें, सिंचाई परियोजनाएं, हस्तशिल्प उद्योग, और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं।
-
दैनिक विज्ञान (Everyday Science):
भौतिक और रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण और अपचयन, धातु-अधातु, कार्बन के रूप, प्रकाश का परावर्तन, लेंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और अंतरिक्ष विज्ञान, आनुवंशिकी (Genetics), पर्यावरण अध्ययन और मानव रोग।
-
तार्किक विवेचन और मानसिक योग्यता (Reasoning & Mental Ability):
वैदिक विधि से वर्ग-मूल, घन-मूल, अनुपात-समानुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, रक्त संबंध (Blood Relations), और तार्किक क्षमता वाले प्रश्न।
-
भाषा ज्ञान (Language Knowledge – Hindi & English):
-
सामान्य हिंदी: संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियां, शुद्ध-अशुद्ध वाक्य।
-
General English: Tenses, Voice (Active/Passive), Narration (Direct/Indirect), Use of Articles, Synonyms, Antonyms, and Comprehension of a given passage.
-
-
कंप्यूटर का ज्ञान (Computer Knowledge):
कंप्यूटर के मूल सिद्धांत (Characteristics of Computers), रैम-रोम, फाइल सिस्टम, इनपुट-आउटपुट डिवाइसेज, और MS Office (Word, Excel, PowerPoint) का बुनियादी ज्ञान।
-
समसामयिक घटनाएं (Current Affairs):
राजस्थान, भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं, वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान और खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियां।
How to Download Rajasthan CET 12th लव Syllabus 2026 PDF
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए सिलेबस की PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
rssb.rajasthan.gov.inपर जाएं। -
होमपेज पर नीचे दिए गए “Candidate Corner” के सेक्शन पर क्लिक करें।
-
इसके बाद ड्रापडाउन मेनू में से “Syllabus” के विकल्प को चुनें।
-
अब आपको स्क्रीन पर “Common Eligibility Test (Senior Secondary Level) 2026: Detailed Syllabus” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-
क्लिक करते ही सिलेबस की PDF आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप प्रिंट भी करवा सकते हैं।
चूंकि परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाली है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए सभी 150 प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें। राजस्थान जीके (Rajasthan GK) और दैनिक विज्ञान (Science) का वेटेज इस परीक्षा में काफी अच्छा रहता है, अतः इन विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाएं।




















