RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में 2,005 पदों पर भर्ती की घोषणा,

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) द्वारा बिजली विभाग में निकाली गई 2,005 पदों की बंपर भर्ती को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। विभाग द्वारा जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के बाद अब श्रेणीवार (Post-Wise) और बिजली कंपनियों के अनुसार (Company-Wise) रिक्तियों का पूरा विवरण सामने आ चुका है।

इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यदि आप भी राजस्थान बिजली विभाग (Rajasthan Electricity Department) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले पदों का यह पूरा गणित जरूर समझ लें।

RVUNL Recruitment 2026:

कुल 2,005 पदों को अलग-अलग तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में बांटा गया है। सबसे बड़ी संख्या जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों की है:

कंपनीवाइज रिक्तियों का विवरण

राजस्थान की पांचों सरकारी बिजली कंपनियों में खाली पड़े पदों को इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। इसमें बैकलॉग और टीएसपी (TSP) क्षेत्र की रिक्तियां भी शामिल की गई हैं। किस कंपनी में कितने पद हैं, उसकी सूची नीचे दी गई है:

बिजली कंपनी का नाम आवंटित कुल पद
जयपुर डिस्कॉम (JVVNL) 593 पद (सबसे ज्यादा)
जोधपुर डिस्कॉम (JdVVNL) 448 पद
अजमेर डिस्कॉम (AVVNL) 393 पद
उत्पादन निगम (RVUNL) 308 पद
प्रसारण निगम (RVPNL) 263 पद

शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार योग्यता होनी अनिवार्य है:

  1. जूनियर इंजीनियर (JEN-I): संबंधित ट्रेड (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिविल) में B.E. / B.Tech की डिग्री।

  2. जूनियर अकाउंटेंट: कॉमर्स में स्नातक (B.Com) या समकक्ष योग्यता।

  3. जूनियर असिस्टेंट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट (जैसे RS-CIT या ओ-लेवल डिप्लोमा)।

चयन प्रक्रिया के तहत सभी अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) पास करनी होगी। इसके बाद जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा और अंत में मेरिट के आधार पर Document Verification किया जाएगा।

RVUNL Recruitment Online Apply

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक NEW RECRUITMENT पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

महत्वपूर्ण सूचना: पदों के इस विस्तृत वर्गीकरण के बाद अब किसी भी समय ऑनलाइन आवेदन की तारीखें घोषित की जा सकती हैं। विस्तृत सिलेबस और ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें। अपनी तैयारी को अभी से मजबूत करना शुरू कर दें!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment